• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 14, 2025

    ऑक्सीजन सप्लाई हो सकती है बाधित, अगर डाइट में न हो ये अहम पोषक तत्व

    दुनियाभर में बढ़ती संक्रामक बीमारियों को देखते हुए प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना आज के समय में सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत महत्वपूर्ण है। सभी लोगों को अपने दैनिक आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकें।

    आयरन ऐसा ही एक महत्वपूर्ण खनिज है जो शरीर के लिए कई तरह से अत्यंत आवश्यक माना जाता है। आयरन कई कारणों से जरूरी है। हमारे शरीर में सभी अंगों को स्वस्थ रहने के लिए ऑक्सीजन का संचार नियमित रूप से होते रहना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी अंगों तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाने का एक बड़ा कारण भी इस पोषक तत्वों की कमी हो सकती है?

    जी हां, आयरन की कमी से ही शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह धीमा हो जाता है, जिससे थकान, चक्कर आना, सांस फूलना और कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं।

    कितनी मात्रा में आयरन की जरूरत?

    विशेषज्ञों के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को प्रतिदिन 8.7 मिलीग्राम जबकि 19-50 वर्ष की महिलाओं को प्रति दिन 14.8 मिलीग्राम आयरन की आवश्यकता होती है। आयरन एक ओर जहां शरीर को स्वस्थ रखने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने के लिए जरूरी माना जाता है, वहीं इसकी कमी के कारण एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

    हमारे भोजन में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिनसे आयरन के रोजाना की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा किया जा सकता है।


    आयरन से भरपूर है पालक

    पालक को आयरन के सबसे अच्छे और आसानी से उपलब्ध स्रोत के रूप में जाना जाता है। लगभग 100 ग्राम पालक में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है। पालक को कैरोटेनॉयड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर माना जाता होता है जो शरीर में कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।


    रेड मीट और मछलियों का करें सेवन

    मांसाहार का सेवन करने वाले लोगों के लिए रेड मीट कई मामलों में बेहद लाभकारी हो सकता है। आयरन के साथ इसे कई तरह के प्रोटीन और विटामिन्स से भी भरपूर माना जाता है। रेड मीट की करीब 100 की मात्रा में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके अलावा रेड मीट को प्रोटीन, कॉपर, सेलेनियम और कई प्रकार के विटामिन-बी से भी समृद्ध माना जाता है। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

    विशेषज्ञ मछली को भी अत्यधिक पौष्टिक आहार मानते हैं। ट्यूना जैसी कुछ किस्म की मछलियों में आयरन की मात्रा अधिक होती है। 85-ग्राम ट्यूना मछली में लगभग 1.4 मिलीग्राम आयरन होता है। मछलियों को ओमेगा -3 फैटी एसिड से भी भरपूर माना जाता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने के साथ इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories