दुनियाभर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और इसका असर बच्चों की सेहत पर गंभीर रूप से पड़ रहा है। जिस हवा में हम रोजाना सांस लेते हैं, उसमें हानिकारक गैसों और रसायनों का स्तर लगातार बढ़ रहा है। मेडिकल रिपोर्ट्स बताती हैं कि लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने वाले लोगों में हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियां और कैंसर जैसी क्रॉनिक बीमारियों का जोखिम अधिक होता है।
आंखों पर प्रदूषण का असर
विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में मौजूद छोटे कण (PM2.5) और जहरीली गैसें बच्चों की आंखों के लिए भी खतरा हैं। इनसे आंखों में जलन, लालिमा, सूखापन और सूजन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। लगातार प्रदूषित हवा में रहने से आंखों की नमी कम हो जाती है और कॉर्निया प्रभावित होता है, जिससे दृष्टि कमजोर हो सकती है और गंभीर मामलों में अंधापन का खतरा भी बढ़ जाता है।
बच्चों में एलर्जी और मायोपिया
छोटे बच्चों की आंखें संवेदनशील होती हैं और प्रदूषण के छोटे-छोटे कण भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि वायु प्रदूषण बच्चों में एलर्जी से जुड़ी आंखों की बीमारियां जैसे एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस बढ़ा रहा है।
साफ हवा न केवल फेफड़ों बल्कि बच्चों की आंखों के लिए भी जरूरी है। अध्ययन में खुलासा हुआ है कि प्रदूषण बच्चों में निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) का प्रमुख कारण बन रहा है। प्रदूषण आंखों में तनाव और सूजन पैदा करता है और सूरज की रोशनी के संपर्क को कम करता है, जिससे आंख का आकार बदल सकता है और मायोपिया तेजी से बढ़ सकता है।
मायोपिया का बढ़ता खतरा
आज दुनिया में लगभग एक तिहाई बच्चे और किशोर मायोपिया से प्रभावित हैं। इस समस्या में बच्चे दूर की चीजें ठीक से नहीं देख पाते और उम्र बढ़ने के साथ यह गंभीर हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि दूषित हवा बच्चों की आंखों के कॉर्निया और आंख के आकार को प्रभावित करती है।
भारत में भी बच्चों में मायोपिया की समस्या तेजी से बढ़ रही है। एम्स और एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 10–15 साल के बच्चों में मायोपिया के मामले पिछले दस वर्षों में दोगुने हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण के साथ मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग भी इस समस्या को बढ़ा रहा है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
