लाइफस्टाइल और खानपान में बढ़ती गड़बड़ी ने जहां वैश्विक स्तर पर क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ाया है, वहीं इसका प्रजनन स्वास्थ्य पर भी गंभीर नकारात्मक असर देखा जा रहा है। भारत में इनफर्टिलिटी अब एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जिससे लगभग 2.75 करोड़ से अधिक दंपत्ति प्रभावित हैं। आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में बांझपन का खतरा कहीं अधिक देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं में पीसीओएस (PCOS) और लाइफस्टाइल से जुड़े कारण, जबकि पुरुषों में स्पर्म काउंट में कमी और उम्र से जुड़ी समस्याएं इनफर्टिलिटी की प्रमुख वजह बन रही हैं।
तेजी से बढ़ रही प्रजनन विकारों की समस्या
पिछले एक-दो दशकों में प्रजनन विकारों के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब सामान्य तरीके से गर्भधारण करना कई दंपत्तियों के लिए मुश्किल होता जा रहा है, जिसके चलते लोग IVF जैसे विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
आईवीएफ पर बढ़ती निर्भरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में ब्रिटेन के हर क्लासरूम में औसतन एक बच्चा IVF के जरिए जन्मा हुआ देखा जा रहा है।
क्या सिर्फ महिलाएं जिम्मेदार हैं?
लंबे समय तक यह माना जाता रहा कि फर्टिलिटी पर उम्र का असर केवल महिलाओं पर पड़ता है, लेकिन नई वैज्ञानिक रिपोर्टें बताती हैं कि पुरुषों की भी अपनी ‘बायोलॉजिकल क्लॉक’ होती है। उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में स्पर्म की संख्या, गतिशीलता, डीएनए क्वालिटी और हार्मोनल संतुलन में गिरावट आती है, जिसका सीधा असर गर्भधारण की संभावना और संतान के स्वास्थ्य पर पड़ता है।
रिसर्च क्या कहती है
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, मेयो क्लिनिक और यूसीएसएफ जैसे संस्थानों के अध्ययनों के साथ-साथ भारत के एम्स और आईसीएमआर के शोध बताते हैं कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में फर्टिलिटी तेजी से घट रही है। इसके बावजूद पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर कई मिथक अब भी समाज में फैले हुए हैं।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
