राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में इन दिनों संक्रामक रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है। हाल की भारी बारिश और जलजमाव के कारण मच्छरजनित बीमारियों के साथ-साथ अब H3N2 फ्लू वायरस के मामले भी चिंता बढ़ाने लगे हैं। स्थानीय लोगों में बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें आम हो गई हैं, जो H3N2 संक्रमण के संकेत हो सकते हैं।
दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में हालिया सर्वेक्षण में पाया गया है कि करीब 69% घरों में कम से कम एक सदस्य फ्लू या वायरल बुखार के लक्षण महसूस कर रहा है। वहीं, 37% घरों में चार या उससे अधिक सदस्य बीमार पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और बीमार लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी है।
H3N2 वायरस: जानिए खतरे और बचाव के उपाय
डॉक्टर प्रशांत सिंह के अनुसार, H3N2 फ्लू वायरस इन्फ्लूएंजा-ए वायरस का एक प्रकार है, जो ठंडे मौसम में तेजी से फैलता है। इस बार वायरस में म्यूटेशन के कारण इसकी संक्रामकता और गंभीरता बढ़ गई है। यह वायरस सभी उम्र के लोगों को संक्रमित कर सकता है, लेकिन खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
संक्रमण के लक्षणों में तेज बुखार, गले में खराश, सूखी खांसी, नाक बंद होना, शरीर में दर्द, सिर में भारीपन और थकान शामिल हैं। इस बार लक्षण सामान्य फ्लू से ज्यादा लंबे समय तक बने रहने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी टिप्स
- बार-बार हाथ धोएं, साबुन और पानी या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- बाहर निकलते समय मास्क पहनें, खासकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर।
- सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें और यदि जाना जरूरी हो तो सावधानी बरतें।
- संतुलित आहार लें, जिसमें ताजे फल, सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल हो।
- अच्छी नींद लें और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
