दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने 18 दिसंबर 2025 से सख्त नियम लागू कर दिए हैं। नए नियम लागू होते ही बड़ी संख्या में वाहन चालक परेशान नजर आए, खासतौर पर वे लोग जिनकी गाड़ियों का PUC (PUCC) सर्टिफिकेट अपडेट नहीं था। अब दिल्ली में बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जा रहा है।
इसी बीच एक और खबर ने वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी। कई लोगों ने शिकायत की कि उनकी गाड़ी के सभी कागजात जैसे रोड टैक्स, इंश्योरेंस और PUC पूरे होने के बावजूद 20,000 रुपये का चालान काटा जा रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगे कि जब सभी दस्तावेज वैध हैं, तो फिर भारी जुर्माना क्यों लगाया जा रहा है।
दरअसल, इसका कारण दिल्ली में लागू किया गया एक और सख्त नियम है। 18 दिसंबर 2025 से गैर-BS-6 निजी वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यदि कोई गैर-BS-6 वाहन, चाहे वह किसी दूसरे राज्य में रजिस्टर्ड ही क्यों न हो, दिल्ली में प्रवेश करता है तो पकड़े जाने पर उस पर सीधे 20,000 रुपये का चालान काटा जा रहा है।
लोगों का कहना है कि इस नियम को लेकर न तो पहले कोई स्पष्ट चेतावनी दी गई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था बताई गई। खासकर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार का कहना है कि यह फैसला दिल्ली के खराब AQI और बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है। इससे पहले भी 50% वर्क फ्रॉम होम, कंस्ट्रक्शन पर रोक और तंदूरों पर बैन जैसे कदम उठाए जा चुके हैं। अब इन्हीं प्रयासों के तहत गैर-BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक और बिना PUC वाली गाड़ियों को ईंधन न देने का नियम लागू किया गया है।
अगर आपकी गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट नहीं है या आपकी गाड़ी दूसरे राज्य की गैर-BS-6 है, तो दिल्ली में प्रवेश करते ही आपका चालान कट सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी जा रही है कि दिल्ली आने से पहले अपनी गाड़ी के BS मानक और PUC स्थिति की जांच जरूर कर लें, ताकि भारी जुर्माने से बचा जा सके।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
