सोमवार सुबह गुड्डर के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसे सेना ने ‘ऑपरेशन गुड्डर’ नाम दिया है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जबकि एक JCO समेत दो जवान घायल हुए हैं।
पुलिस, सेना की 9RR और CRPF की संयुक्त टीम को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जंगल में लश्कर के दो से अधिक आतंकवादी छिपे हैं और दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। इस क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।
आतंकियों ने की जवाबी फायरिंग
सर्चिंग के दौरान जब टीम संदिग्ध स्थान पर पहुंची, तो आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ फिलहाल जारी है।
जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार
जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ जवानों ने गिरफ्तार किया है। सरगोधा (पाकिस्तान) के रहने वाले सिराज खान को रविवार रात करीब 9:20 बजे ऑक्ट्रोई चौकी के पास पकड़ा गया। उसके पास से पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
अगस्त में हुए दो प्रमुख ऑपरेशन
गुरेज सेक्टर मुठभेड़: 26 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। इनमें से एक की पहचान ‘ह्यूमन GPS’ के नाम से जानी जाने वाली बागू खान के रूप में हुई। वह 1995 से लगातार 100 से अधिक घुसपैठ प्रयासों में शामिल रहा था।
कुलगाम में ऑपरेशन अखल: 1 से 12 अगस्त के बीच कुलगाम में ‘ऑपरेशन अखल’ चलाया गया, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी हारिस डार मारा गया। हारिस पुलवामा का निवासी था और सुरक्षा बलों के लिए लंबे समय से चुनौती बना हुआ था।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
