कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस विभाग में 7,500 कांस्टेबल पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2025 तय की गई है, जबकि फॉर्म में संशोधन की सुविधा उम्मीदवारों को 4 अक्तूबर 2025 तक मिलेगी।
भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्तूबर 2025 से शुरू होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी - सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक। उम्मीदवारों को सुबह की पाली के लिए 8:30 बजे से पहले और शाम की पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। पंजीकरण 29 सितंबर को बंद हो जाएगा, लेकिन उम्मीदवार 4 अक्तूबर, 2025 तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकेंगे।
पदों की संख्या- 7,500 कॉन्स्टेबल
आवेदन की शुरुआत- 15 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि- 29 सितंबर 2025
संशोधन की अंतिम तिथि- 4 अक्तूबर 2025
परीक्षा की तिथि- 30 अक्तूबर 2025 से
परीक्षा केंद्र
यह लिखित परीक्षा 30 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए, जबकि SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए रखा गया है। मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन को 200 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले SC, ST, OBC और EWS अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपए तय किया गया है।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
