कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शनिवार को कहा कि उसके नए फीडबैक पोर्टल को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अच्छा प्रतिक्रिया मिली है। पोर्टल शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर ही करीब 10,000 अभ्यर्थियों ने अपने परीक्षा अनुभव प्रस्तुत कर दिए।
एसएससी अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2,000 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं की सूचना दी।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आयोग अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से प्रत्येक मामले का सावधानीपूर्वक विश्लेषण कर रहा है।
एक अधिकारी ने कहा, "जहां व्यवधान वास्तविक पाया जाएगा, वहां प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। पुनर्परीक्षाएं 26 सितंबर या उससे पहले निर्धारित की जाएंगी।"
एसएससी ने रेखांकित किया कि वह परीक्षाओं के संचालन में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अब तक देश भर में 7.16 लाख अभ्यर्थी सफलतापूर्वक परीक्षा दे चुके हैं।
अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि 19 सितम्बर तक कोई भी शिफ्ट रद्द या पुनर्निर्धारित नहीं की गई, जिससे यह संकेत मिलता है कि पूरी प्रक्रिया सुचारू रही।
सीजीएलई भारत की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है, जिसमें केंद्र सरकार की नौकरियों के इच्छुक लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं।
फीडबैक पोर्टल की शुरूआत को प्रक्रिया को अधिक उत्तरदायी और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि परीक्षा प्रणाली की अखंडता को बनाए रखते हुए मुद्दों का वास्तविक समय में समाधान किया जाएगा।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
