उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में वरिष्ठ अधिकारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है और केवल OTR आधारित आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
इस भर्ती में कुल 12 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें दुग्धशाला विकास विभाग में उप-दुग्धशाला विकास अधिकारी के 6 पद, नियोजन विभाग में संयुक्त निदेशक मूल्यांकन के 1 पद और उप निदेशक के 1 पद, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय में सहायक पुरातत्व अधिकारी के 3 पद तथा UPPSC, प्रयागराज में उप सचिव (आईटी) का 1 पद शामिल है।
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क 105 रुपये, एससी/एसटी के लिए 65 रुपये, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये, जबकि भूतपूर्व सैनिकों के लिए 65 रुपये तय किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, महिला और कुशल खिलाड़ी अपनी मूल श्रेणी के शुल्क के साथ 25 रुपये की अतिरिक्त ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करेंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है। आवेदन फॉर्म में संशोधन 29 दिसंबर तक किया जा सकेगा, जबकि आवेदन पत्र की हार्डकॉपी और आवश्यक दस्तावेज आयोग को 5 जनवरी 2026 तक भेजे जा सकेंगे।
UPPSC भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में उम्मीदवारों को OTR के माध्यम से अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करनी होती है। दूसरे चरण में OTR नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जाता है, जिसमें शैक्षिक योग्यता, अनुभव, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड किए जाते हैं। तीसरे चरण में उम्मीदवार अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करते हैं और सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म सबमिट कर उसकी हार्डकॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयोग को भेजते हैं।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
