हाथरस के एसीजेएम, एमपी/एमएलए कोर्ट दीपक नाथ सरस्वती के न्यायालय में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल मानहानि परिवाद पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। न्यायालय ने इस मामले में सीओ सादाबाद को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस की जांच आख्या समय पर प्रस्तुत न होने के कारण अगली सुनवाई की तारीख 5 जनवरी निर्धारित की गई है।
क्या है मामला?
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर के अनुसार, चंदपा क्षेत्र के रामकुमार उर्फ रामू ने राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। इसके अलावा लवकुश और रवि नामक दो अन्य व्यक्तियों ने भी अलग-अलग परिवाद दायर किए हैं।
परिवाद में आरोप है कि 12 दिसंबर 2024 को राहुल गांधी ने वोट बैंक की राजनीति और जातिगत विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से बूलगढ़ी गांव का दौरा किया और न्यायालय के निर्णय के बावजूद मृत विषय को पुनर्जीवित किया।
सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति
आरोप है कि राहुल गांधी ने अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर पोस्ट कर परिवादियों को समाज में अपमानित किया और उनके “चारित्रिक हनन” का प्रयास किया। परिवाद में कहा गया है कि न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किए जा चुके युवकों को राहुल गांधी ने ‘गैंगरेप आरोपी’ बताया, जबकि उन्हें इस निर्णय की पूरी जानकारी थी।
जांच रिपोर्ट समय पर नहीं
इस मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 4 दिसंबर तक न्यायालय में भेजी जानी थी, लेकिन सादाबाद पुलिस ने रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की।
ऐसे में न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 5 जनवरी तय कर दी है।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
