यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही की शुरुआत सपा के दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत सभी दलों के नेताओं ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि विधान परिषद की कार्यवाही जारी रही।
विधान परिषद में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में स्कूल बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट किया। इस दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को जल्द ही जीपीएफ का भुगतान किया जाएगा। परिषद की कार्यवाही के दौरान करीब आधा दर्जन विधेयक सदन के पटल पर रखे गए। इसके बाद विधान परिषद की कार्यवाही भी सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इससे पहले ट्यूबवेल न चलने के मुद्दे पर नेता सदन स्वतंत्र देव सिंह और विधान परिषद सदस्य ध्रुव त्रिपाठी के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली।
सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 24 जनवरी को सदन में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में विपक्ष से चर्चा का अनुरोध किया गया है और सरकार हर मुद्दे पर चर्चा और हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वहीं, सत्र के दौरान कफ सिरप कांड और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर हंगामे के आसार हैं। समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दल इन मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं। सत्र के पहले दिन विधान परिषद में सपा सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कोडीन कफ सिरप तस्करी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
