• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 08, 2025

    बहस के बीच तीखा तंज: आप तो चाहते हैं सब बह जाए…ना रहे बांस, ना बजे बांसुरी...

    पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े बांध ‘जवाई’ के गेट खोलने के दौरान आहोर के विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने एक किसान नेता के सवाल के जवाब में कहा,

    “आप चाहते हैं कि जवाई बांध के सभी गेट एक साथ खोल दिए जाएं, ताकि आगे के लोग बहकर चले जाएं, ताकि ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसूरी।”

    यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

    गेट खोलने का घटनाक्रम

    शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जवाई बांध के गेट खोलने के लिए विधायक राजपुरोहित, मंत्री जोराराम कुमावत, किसान नेता जेलेंद्र सिंह और कई अधिकारी मौजूद थे।

    विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जालोर के निवासियों ने बांध में 55 फीट पानी आने के बाद गेट खोलने की मांग की थी, लेकिन मांग को समय पर नहीं सुना गया। अगर समय रहते गेट खोल दिए होते तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती और जालोर के लोगों को पानी का पूरा लाभ मिल पाता।

    विवादित बातचीत का पूरा संदर्भ

    किसान नेता जेलेंद्र सिंह ने मजाक में कहा, “आपके लिए तो सभी गेट खोल देते हैं।”

    इस पर विधायक ने जवाब दिया, “आप तो यही चाहते हैं कि सभी गेट एक साथ खोल दिए जाएं और पानी के साथ आगे के लोग बहकर चले जाएं, ताकि ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसूरी।”

    विधायक ने बताया कि यह बातचीत हल्की-फुल्की और अनौपचारिक थी, जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में वायरल कर दिया है।

    विधायक की सफाई

    विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस वीडियो को पूर्ण संदर्भ के बिना न देखें और इसे गलत तरीके से न फैलाएं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories