राजस्थान में एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर से कोल्ड-वेव का प्रभाव बढ़ेगा, जिसका सबसे अधिक असर शेखावाटी और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किया जाएगा। सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान 1–2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क और साफ रहने का पूर्वानुमान है। अलर्ट वाले जिलों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में शीतलहर से राहत मिलेगी।
दिन में धूप तेज, अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर सोमवार को समाप्त हो गया, जिसके बाद राज्यभर में आसमान साफ रहा और धूप खिली। जयपुर, पाली, कोटा, बारां और पिलानी समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़ा।
दिन का सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32.3°C रिकॉर्ड किया गया।
19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से कम रहा।
सबसे कम तापमान फतेहपुर में 4.4°C दर्ज हुआ।
जैसलमेर का तापमान 2.1 डिग्री की गिरावट के साथ 9.8°C पर पहुंच गया।
प्रमुख शहरों का तापमान (पिछले 24 घंटे)
- अजमेर: 28.5 / 10
- वनस्थली (टोंक): 27.4 / 8
- अलवर: 26.2 / 6.8
- जयपुर: 29 / 11.8
- पिलानी: 28.7 / 8.3
- सीकर: 26.5 / 8
- कोटा: 28.3 / 11
- चित्तौड़गढ़: 29.9 / 9.6
- उदयपुर: 28 / 9.5
- बाड़मेर: 32.3 / 13.9
- जैसलमेर: 29.6 / 9.8
- जोधपुर: 30.5 / 13.4
- बीकानेर: 28.5 / 10.6
- चूरू: 27.4 / 6.8
- गंगानगर: 25.6 / 9
- नागौर: 28.8 / 5
- बारां: 26.1 / 8.9
- जालोर: 30 / 11.7
- सिरोही: 23.4 / 8.6
- फतेहपुर: 28.1 / 4.4
- करौली: 26 / 7.6
- दौसा: 29.5 / 6.9
- प्रतापगढ़: 26.9 / 11.8
- झुंझुनूं: 26.9 / 8.5
- पाली: 30.9 / 9.6
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सामाजिक माहौल से डर लगना हो सकता है बीमारी, पहचानिए SAD डिसऑर्डर के लक्षण
- Author
- January 17, 2026
-
वायरल 2016 ट्रेंड पर बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर संग शेयर कीं शादी की तस्वीरें
- Author
- January 17, 2026
-
25 साल का सफर: अक्षय बोले ट्विंकल सीधी चलना भी नहीं चाहती, यही है उनकी खासियत
- Author
- January 17, 2026
-
बॉक्स ऑफिस टक्कर टली, अब नई तारीख पर रिलीज होगी धमाल 4
- Author
- January 17, 2026
-
अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा राष्ट्रीय हित से समझौता नहीं
- Author
- January 17, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
