भारत सरकार ने देश में नया ई-पासपोर्ट लॉन्च कर दिया है, जिसे आधुनिक तकनीक और मजबूत सुरक्षा सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। देखने में यह पासपोर्ट पुराने पासपोर्ट जैसा ही होगा, लेकिन इसके अंदर एक RFID (Radio Frequency Identification) चिप लगी होगी, जिसमें धारक की फोटो, बायोमेट्रिक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रूप से स्टोर रहेगी।
सरकार के अनुसार, ई-पासपोर्ट से एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया काफी तेज हो जाएगी। स्कैनर जैसे ही चिप को पढ़ेगा, यात्री की पूरी पहचान कुछ ही सेकंड में सामने आ जाएगी, जिससे लंबी लाइनों और मैनुअल जांच की जरूरत कम होगी। इसके अलावा इस नए पासपोर्ट में कई उन्नत सुरक्षा फीचर जोड़े गए हैं, जिससे नकली पासपोर्ट तैयार करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
फिलहाल कुछ बड़े शहरों में ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं और आने वाले महीनों में इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम वर्जन 2.0 (PSP V2.0) मई 2025 में शुरू हुआ था और इसके तहत मई 2035 से सभी नए पासपोर्ट केवल ई-पासपोर्ट ही होंगे।
पुराने पासपोर्ट की वैधता पर बड़ा अपडेट
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पुराने पासपोर्ट पूरी एक्सपायरी तक मान्य रहेंगे। लोगों को अभी अपना पासपोर्ट बदलने की आवश्यकता नहीं है। पासपोर्ट की वैधता खत्म होने पर रिन्यूअल के दौरान स्वतः नया ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा।
सरकार PSVP 2.0 के तहत संपूर्ण पासपोर्ट सिस्टम को डिजिटल बना रही है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल वेरिफिकेशन और AI आधारित सुरक्षा फीचर्स भी शामिल किए जा रहे हैं।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
