दुनियाभर में यह चर्चा थी कि गूगल (Google) ने 2.5 अरब जीमेल (Gmail) यूजर्स को सुरक्षा खतरे के चलते "आपातकालीन चेतावनी" भेजी है। लेकिन कंपनी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग में इन सभी दावों को गलत बताया है।
गूगल ने कहा, “हम अपने यूजर्स को आश्वस्त करना चाहते हैं कि जीमेल की सुरक्षा मजबूत और प्रभावी है। हाल ही में कई झूठे दावे किए गए कि हमने सभी जीमेल यूजर्स को बड़ी सुरक्षा समस्या को लेकर चेतावनी भेजी, यह पूरी तरह गलत है।”
सुरक्षा पर गूगल का भरोसा
कंपनी ने बताया कि उसका सुरक्षा सिस्टम लगातार काम कर रहा है और 99.9% से ज्यादा फिशिंग और मैलवेयर प्रयासों को रोकता है। यानी यूजर्स को ऐसे झूठे दावों से परेशान होने की जरूरत नहीं है।
सेल्सफोर्स डेटा लीक से जुड़ा भ्रम
रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हालिया Salesforce डेटा ब्रीच के बाद गूगल ने सभी यूजर्स को चेतावनी जारी की है। दरअसल, गूगल ने जून में फिशिंग अटैक की जानकारी दी थी और 8 अगस्त को अपडेट करके बताया था कि प्रभावित यूजर्स को सूचित कर दिया गया है। इसे गलत तरीके से सभी यूजर्स को चेतावनी भेजने की खबर बना दिया गया।
यूजर्स को गूगल की सलाह
गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में यह भी कहा कि उसकी टीमें सुरक्षा पर लगातार निवेश और इनोवेशन करती हैं। साथ ही, कंपनी ने यूजर्स को पासवर्ड से आगे बढ़कर Passkeys जैसे सुरक्षित विकल्प अपनाने की सलाह दी।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
