पिछले दिनों IndiGo की हजारों उड़ानें रद्द होने के बाद एविएशन सेक्टर की कई कमजोरियां उजागर हुईं। भले ही इसे नियमों और स्टाफ की कमी से जोड़ा गया, लेकिन इस संकट ने एक बड़ी समस्या की ओर इशारा किया— डुओपॉली। इंडिगो की उड़ानें रद्द होते ही Air India की फ्लाइट्स के दाम अचानक बढ़ गए। मजबूरी में यात्रियों को 50 से 60 हजार रुपये तक के महंगे टिकट खरीदने पड़े। मौजूदा समय में एविएशन सेक्टर में इंडिगो और एयर इंडिया का करीब 65 फीसदी बाजार पर कब्जा है।
हालांकि यह स्थिति केवल एविएशन सेक्टर तक सीमित नहीं है। देश के कई अहम सेक्टरों में एक या दो कंपनियों का ही दबदबा बन चुका है। जब बाजार में विकल्प सीमित हो जाते हैं, तो उपभोक्ताओं के पास महंगे प्लान या सेवाएं लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता।
टेलीकॉम में भी दो कंपनियों का वर्चस्व
टेलीकॉम सेक्टर में Airtel और Jio मिलकर करीब 75 फीसदी बाजार पर काबिज हैं। बीएसएनएल अब तक 4G नेटवर्क को पूरी तरह मजबूत नहीं कर पाया है, जबकि वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स की संख्या लगभग स्थिर है। बीते वर्षों में दोनों बड़ी कंपनियों ने रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ाए हैं। सस्ते प्लान या तो बंद हो चुके हैं या फिर काफी महंगे हो गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सीमित प्रतिस्पर्धा के चलते भविष्य में रिचार्ज और महंगे हो सकते हैं।
मैसेजिंग ऐप्स में भी सीमित विकल्प
इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में भी यही हाल है। WhatsApp देश में सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है, जिसके करीब 80 करोड़ यूजर्स हैं, जबकि Telegram को लगभग 8.5 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। देसी मैसेजिंग ऐप्स को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया, जिससे यह साफ होता है कि इस सेक्टर में भी उपभोक्ता एक-दो विकल्पों तक ही सीमित रह गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि जब किसी सेक्टर में डुओपॉली बनती है, तो इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है—कीमतें बढ़ती हैं, विकल्प घटते हैं और सेवा की गुणवत्ता पर दबाव कम हो जाता है।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
