पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सैमसन ने अपने पिछले वनडे मैच में शानदार शतक लगाया था, फिर भी उसे टीम में मौका नहीं मिला।
श्रीकांत ने यूट्यूब चैनल पर कहा, "फिर वही पुरानी कहानी! संजू के साथ बहुत अन्याय हुआ है। उसे टीम में जगह नहीं दी गई। आप किसी खिलाड़ी से इतना खेलते हैं और फिर अचानक बाहर कर देते हैं। यह ठीक नहीं।" सैमसन ने अब तक 14 वनडे मैचों में 510 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
पूर्व चयनकर्ता ने ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाए। श्रीकांत ने कहा कि सैमसन को कम से कम बैकअप विकल्प के तौर पर रखा जाना चाहिए था, जबकि बार-बार टीम में बदलाव खिलाड़ियों का आत्मविश्वास तोड़ता है और भ्रम पैदा करता है।
संजू सैमसन के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थन में आवाजें बढ़ गई हैं। कई क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस मानते हैं कि सीमित अवसरों में भी सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्हें नजरअंदाज करना अनुचित है।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
