भारतीय तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शानदार प्रदर्शन किया। एशिया कप में बेहतरीन फॉर्म में रहे बुमराह ने इस लय को टेस्ट प्रारूप में भी बरकरार रखा। उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट लिए और जवागल श्रीनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत में सबसे तेज़ 50 टेस्ट विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज बन गए।
वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमटी
वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 162 रन पर ऑलआउट हो गई। जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार, बुमराह ने तीन, कुलदीप यादव ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया। अंपायर ने समय से पहले ही चायकाल का एलान किया।
पारी की झलक
टीम की शुरुआत खराब रही और पहले घंटे में ही 42 रन पर चार विकेट गिर गए। सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (0), ब्रैंडन किंग (12) और एलिक एथनाजे (13) को आउट किया, जबकि बुमराह ने जॉन कैंपबेल (8) को पवेलियन भेजा। कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। कुलदीप ने शाई होप (26) को बोल्ड किया। दूसरे सत्र में रोस्टन चेज (24) सिराज के शिकार बने। सुंदर ने खेरी पियरे (11) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया, जबकि बुमराह ने जस्टिन ग्रीव्स (32) और जोहान लेन (1) को क्लीन बोल्ड किया। कुलदीप ने वॉरिकन (8) को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया।
24 पारियों में 50 विकेट
बुमराह ने 24 टेस्ट पारियों में 50 विकेट पूरे किए। इससे पहले श्रीनाथ ने भी इतनी ही पारियों में भारत में 50 टेस्ट विकेट लिए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर कपिल देव (25 पारियां) हैं, जबकि ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने 27-27 पारियों में यह मुकाम हासिल किया।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
