अच्छी सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार का नियमित सेवन बेहद जरूरी है। लेकिन खराब जीवनशैली और गलत खान-पान की आदतों के कारण भारतीय आबादी में विटामिन और मिनरल्स की कमी तेजी से बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, देश की 57% से अधिक महिलाएं आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से पीड़ित हैं, वहीं विटामिन-D की कमी भी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है।
भारत जैसे देश में, जहां साल भर पर्याप्त धूप मिलती है, इसके बावजूद 70–80% आबादी में विटामिन-D की कमी पाई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, धूप विटामिन-D का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है, लेकिन कम धूप में रहना, इनडोर लाइफस्टाइल और असंतुलित आहार इसकी कमी के प्रमुख कारण हैं।
विशेषज्ञ की राय
Fortis Hospital Delhi के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सय बताते हैं कि हर पांच में से चार भारतीय विटामिन-D की कमी से जूझ रहे हैं। यह एक हार्मोन-जैसा पोषक तत्व है, जो शरीर के कई सिस्टम को साथ-साथ काम करने में मदद करता है। इसकी कमी से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहे हैं।
क्यों जरूरी है विटामिन-D?
विटामिन-D कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। यह इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने और हार्मोनल संतुलन में भी अहम भूमिका निभाता है। कमी होने पर हड्डियों में दर्द, कमजोरी, थकान, बार-बार संक्रमण और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर देखा जा सकता है।
बचाव के आसान तरीके
- रोजाना 15–30 मिनट धूप में रहें (सुबह 10 से पहले या शाम 4 के बाद)।
- डाइट में विटामिन-D युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें (अंडा, फोर्टिफाइड दूध, फैटी फिश)।
- डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें।
- एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं और नियमित हेल्थ चेक-अप कराएं।
विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते जांच और सही लाइफस्टाइल अपनाकर विटामिन-D की कमी से होने वाले जोखिमों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
