• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 09, 2026

    2 घंटे में 35 बसें होंगी चार्ज, अलवर में बन रहा हाईटेक ई-बस डिपो  

    अलवर शहर और आसपास के क्षेत्रों में अगले 5 से 6 महीने में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए रामगढ़ रोड पर करीब 10.5 करोड़ रुपए की लागत से इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी से जारी है और इसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    इलेक्ट्रिक बसें गुजरात की इको मोबिलिटी कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का उद्देश्य पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करना और प्रदूषण घटाना है।

    ठेकेदार विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो में 550 केवी का जीएसएस तैयार किया जा चुका है। यहां 5 बड़े ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। एक ट्रांसफॉर्मर से दो घंटे में 7 बसों को चार्ज किया जा सकेगा। इस हिसाब से तीन ट्रांसफॉर्मरों पर दो घंटे में 21 बसों की चार्जिंग की व्यवस्था रहेगी। एक बार चार्ज होने के बाद बसें करीब 180 किलोमीटर तक चल सकेंगी।

    डिपो में 25 बसों की चार्जिंग व्यवस्था, बड़ा पार्किंग रैंप, प्रशासनिक भवन और वर्कशॉप बनाई जा रही है। यहां 1 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी भी तैयार की गई है। पूरे डिपो का क्षेत्रफल करीब 13 हजार वर्गमीटर है।

    नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल पर निर्भरता कम होगी। साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि डिपो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और तय समय पर इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories