• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    June 03, 2026

    परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई

    भीलवाड़ा के बनेड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक परिवादी के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। परिवादी ने थानाधिकारी पर गाली-गलौज करने, धमकाने और करीब पांच घंटे तक थाने में बैठाकर रखने का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने आरोपी एसएचओ बच्छराज चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, बबराणा निवासी प्रभुलाल कुम्हार ने 13 मई को शिकायत दी थी कि पड़ोसियों ने उनकी जमीन पर रोड़ी डालकर रास्ता बंद कर दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद 22 मई को उन्हें बनेड़ा थाने बुलाया गया।

    प्रभुलाल का आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय थानाधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कानून की बात करने पर धमकियां दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक उन्हें थाने में रखा गया और बाद में शांति भंग के आरोप में तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया।

    मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें थानाधिकारी कथित तौर पर विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। परिवादी का आरोप है कि इससे विपक्षी पक्ष को बढ़ावा मिला।

    वहीं, थानाधिकारी बच्छराज चौधरी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद था और परिवादी को समझाइश के लिए थाने बुलाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories