• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    June 03, 2026

    दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश

    अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित रूपवास स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर में मिले खून के निशानों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह किसी बड़ी वारदात का मामला नहीं, बल्कि एक मजदूर के साथ हुई मारपीट और लूट की घटना थी।

    घायल मजदूर सतीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतीश ने बताया कि वह मजदूरी के लिए अलवर आया था। एक जून की रात काम खत्म करने के बाद वह भूगोर स्थित शराब ठेके पर गया और बाद में रूपवास के जगन्नाथ मंदिर के पास आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में सो गया।

    रात में एक युवक उसके पास आया और मीट खाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने ईंट-पत्थरों से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने एक साथी को बुला लिया और दोनों ने मिलकर मजदूर के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और करीब दो हजार रुपए भी लूट लिए।

    सतीश के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में थे। हमला करने के बाद वे उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सतीश किसी तरह सड़क तक पहुंचा, जहां सुबह लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories