• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 10, 2026

    5 मीटर रेल पटरी हटाकर बनेगा अंडरपास, 3 महीने में पूरा होगा निर्माण

    अलवर शहर में काली मोरी रेलवे अंडरपास निर्माण का काम रविवार सुबह 10:30 बजे से शुरू हो गया। रेलवे ने इसके लिए 8 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है, जिसके चलते शाम 6:30 बजे तक इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान करीब 5 मीटर रेलवे ट्रैक हटाकर उसके नीचे सीमेंट ब्लॉक लगाए जाएंगे और बाद में पटरी को दोबारा उसी स्थान पर फिट किया जाएगा।

    अंडरपास निर्माण के लिए बड़ी क्रेन, हाइड्रा, जेसीबी सहित 15 से ज्यादा मशीनें लगाई गई हैं। मौके पर 100 से अधिक मजदूर और कर्मचारी काम में जुटे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पटरी के नीचे का पूरा काम 8 घंटे में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    निर्माण कार्य के चलते जयपुर-दिल्ली और दिल्ली-जयपुर रूट की करीब 12 ट्रेनों को फुलेरा-रेवाड़ी मार्ग से डायवर्ट किया गया है। काली मोरी के अलावा खैरथल-पड़िसल और पड़िसल-अलवर सेक्शन में भी अंडरपास बनाए जाएंगे।

    करीब 4.47 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस अंडरपास को पूरा होने में लगभग 3 महीने लगेंगे। ठेकेदार संजय जैन, संदीप चौधरी और यश जैन ने बताया कि 10 मई को रेलवे ट्रैक के नीचे का मुख्य कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अंडरपास 3 मीटर गहरा, 5 मीटर चौड़ा और 16 मीटर लंबा होगा, जबकि आगे का हिस्सा यू-शेप में विकसित किया जाएगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories