अलवर की एडीजे कोर्ट नंबर-3 ने छह साल के बेटे की जहर देकर हत्या करने वाले पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 1 लाख 51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी मामचंद Central Reserve Police Force (CRPF) में कॉन्स्टेबल था और जनवरी 2026 में उसने वीआरएस लिया था।
मामला 19 अगस्त 2020 का है। लीली गांव निवासी मामचंद पर अपने बेटे कुनाल को जहर देकर मारने का आरोप था। बच्चे की मौत के बाद उसके नाना जगदीश प्रसाद निवासी फरीदाबाद ने मालाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच और सबूत जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 14 गवाह और 26 दस्तावेज पेश किए, जिनके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना।
बच्चे के नाना ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि आरोपी ने घटना से करीब दो महीने पहले उनकी बेटी रेखा, जो कुनाल की मां थी, को भी जहर देकर मार दिया था। हालांकि उस समय परिवार ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी दो बेटियों को भी मारने की कोशिश की थी।
परिजनों का कहना था कि मामचंद अपनी पत्नी की हर निशानी खत्म करना चाहता था। करीब छह साल तक चली सुनवाई के बाद बुधवार को कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
6 साल के मासूम को जहर देकर मारने वाले पिता को उम्रकैद, अदालत ने सुनाई सजा
- Author
- May 07, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
