• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 25, 2026

    आबकारी टीम की रेड से मचा हड़कंप, VIDEO में युवती ने कैमरा पकड़ा

    अलवर शहर में आबकारी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 बीयर बारों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो बीयर बार में युवतियां शराब परोसते मिलीं, जबकि तीन बार में युवतियां नहीं मिलीं। हालांकि पुराने वीडियो और शिकायतों के आधार पर जांच के बाद विभाग ने तीन बीयर बार के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बाद आबकारी विभाग की टीम ने लोकल बीयर बार, मदिरा बार और यश बार समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई की। यश बीयर बार में युवती काम करती मिली, जबकि मदिरा बार में युवती खुद को ग्राहक बताकर बचने की कोशिश करती रही। इस दौरान उसने कैमरा पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन जांच में सामने आया कि वह बार में काम करती थी।

    आबकारी इंस्पेक्टर उधम सिंह ने बताया कि बीयर बारों में युवतियों से शराब परोसवाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जयपुर से मिले आदेशों के बाद कार्रवाई शुरू की गई है और आगे भी नियमों के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    Tags :
    Share :

    Top Stories