• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 28, 2025

    अंग्रेजी शराब के नाम पर बेच रहा था देसी शराब, जयपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    अलवर में देसी शराब को अंग्रेजी ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग ने छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कई महीनों से यह अवैध कारोबार चला रहा था।

    आबकारी पुलिस ने नयाबास के पास स्थित एक मकान पर कार्रवाई की, जहां से 6 पेटियां देसी शराब, आरएमएल के 36 पव्वे, आरएस के पव्वे, एमसीडी ब्रांड की बोतलें और 135 नए ढक्कन बरामद किए गए।

    डीएसपी दिगंबर सिंह डागुर ने बताया कि आरोपी दीपक गुप्ता देसी शराब को अंग्रेजी शराब की बोतलों में भरकर नए ढक्कन लगाता था और बाजार में महंगे दामों पर बेचता था। मौके से पुलिस ने शराब की कई ब्रांडेड बोतलें, पैकिंग सामग्री और शराब की पेटियां जब्त कीं।

    आबकारी पुलिस का कहना है कि शराब जहरीली नहीं थी, लेकिन आरोपी सस्ती शराब को महंगी बताकर अवैध रूप से बेच रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories