अलवर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए ‘अतुल्य अलवर’ अभियान के तहत नगर निगम ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर दीवारों पर राजस्थानी शैली और अन्य सुंदर शैलियों की कलाकृतियों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे शहर की सुंदरता में इजाफा हो रहा है। साथ ही, सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत का कार्य भी योजना में शामिल है। आयुक्त ने खुले में कचरा न फेंकने की अपील करते हुए कहा कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग ऑटो टिपर में डाला जाए। फिलहाल, 65 वार्डों में ऑटो टिपर लगाए गए हैं, जिनमें जीपीएस भी लगाए गए हैं, और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से यह समग्र कार्य ‘अतुल्य अलवर’ स्वच्छता अभियान के तहत किया जा रहा है, जिसमें किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा, शहर के प्रमुख मॉल और बड़ी इमारतों के मालिकों से संपर्क करके उनकी दीवारों पर भी राजस्थानी कला का काम किया जा रहा है। नंगली सर्किल स्थित जयंती मॉल की दीवार पर भी इस कला का कार्य किया गया है। इसके साथ ही, रॉड लाइट्स की मरम्मत का काम भी जारी है। नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने कहा, “हमारा उद्देश्य अलवर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग में सुधार हो सके।”
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
