• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 11, 2025

    अलवर में भ्रूण नाले में फेंका गया, दवा की दुकान के पास मिली लाश

    अलवर के टहला थाना क्षेत्र के गोलाकाबास-दौसा सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह एक नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, शिशु कपड़े में लिपटा हुआ था।

    सुबह करीब 8:15 बजे राहगीर ने नाले के पास कपड़ा देखा और उसे शक हुआ। पास जाकर देखने पर नवजात का भ्रूण दिखाई दिया। तुरंत उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलने पर गोलाकाबास चौकी के इंचार्ज एएसआई सत्यवीर यादव घटनास्थल पर पहुंचे और नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नाले से कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर टहला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।

    पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा लोगों से पूछताछ कर रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories