• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 04, 2025

    अलवर में CLC कोचिंग की पार्किंग से बाइक चोरी, वायरल वीडियो में तीन सेकंड में लॉक टूटते दिखा

    अलवर शहर के जेल चौराहे के पास CLC कोचिंग की पार्किंग से बाइक चोरी की घटना सामने आई। आरोपी ने महज तीन सेकंड में बाइक का ताला तोड़कर रफूचक्कर हो गया, जबकि पूरी वारदात आठ सेकंड में पूरी हो गई। घटना का CCTV वीडियो कोचिंग में लगे कैमरे में कैद हो गया।

    पीड़ित श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि 30 सितंबर को उनकी बाइक चोरी हुई। वे अपने भाई रमाकांत शर्मा के साथ कोचिंग में पढ़ाने गए थे। सुबह करीब 9 बजे कोचिंग के गार्ड संजय सैनी ने शोर मचाया कि दो युवक बाइक लेकर जेल सर्किल की ओर भाग गए हैं। पूरी वारदात CCTV में दर्ज हो गई।

    इसी बीच ट्रांसपोर्ट नगर से भी एक बाइक चोरी हुई। वसीम, निवासी ग्राम कारोली, ने बताया कि 24 मई को उसकी बाइक घर के बाहर लॉक करके खड़ी थी। जब वे वापस आए तो बाइक गायब थी। इस मामले की शिकायत एनईबी थाने में दर्ज करवाई गई।

    दोनों मामलों में शिवाजी पार्क और एनईबी थाने ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories