• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 09, 2025

    अलवर में गैस सिलेंडर में आग लगने से युवक झुलसा, हाथ-पैर और चेहरा बुरी तरह जले

    सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में बुधवार शाम चाट विक्रेता का गैस सिलेंडर लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद पाइप निकल गया और आग भड़क उठी। हादसे में चाट विक्रेता हारुन पुत्र ईसब गंभीर रूप से झुलस गया।

    घटना उस समय हुई जब हारुन रोज की तरह शाम को ठेला लगाकर चाट का सामान तैयार कर रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर की नली लीक हुई और फिर बाहर निकल गई, जिससे आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और घायल को अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया।

    हारुन के हाथ, पैर, चेहरा और सिर पर गंभीर जलन आई है। अस्पताल के बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories