अलवर शहर और जिले के कई इलाकों में बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन सूरज निकलते ही इसका असर कम हो गया। रविवार और सोमवार को जहां घना कोहरा देखने को मिला था, वहीं मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। बुधवार को भी हल्के कोहरे के बीच धूप निकलने से सर्दी का असर कुछ हद तक कम महसूस किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि मंगलवार रात तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कुछ दिनों से लगातार कोहरे के कारण सुबह करीब 11 बजे तक जनजीवन प्रभावित रहा, हालांकि बाद में धूप निकलने से मौसम साफ हो जाता है।
बुधवार को सूरज की पहली किरण पड़ते ही खेतों में फसलों पर जमी ओस पिघलकर बूंदों के रूप में टपकने लगी। कई जगहों पर खेतों में हल्का धुआं उठता दिखाई दिया, जो कोहरे जैसा प्रतीत हो रहा था। दरअसल, कुछ फसलों में सिंचाई चलने के कारण यह नजारा देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति फसलों के लिए फायदेमंद है, खासकर सरसों की फसल के लिए।
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल ठंड का पूरा असर अभी आना बाकी है और दिसंबर के आखिरी दिनों में सर्दी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
