• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 07, 2025

    अलवर में माफियाओं का आतंक: बुजुर्ग पर फायरिंग के बाद 2 घंटे तक छिपाए रखा, फिर घर के बाहर छोड़ भागे

    जिले के कठूमर क्षेत्र के ईशरोदा गांव में सोमवार रात अवैध शराब माफियाओं की दबंगई का दर्दनाक मामला सामने आया। गांव के ही कुछ लोगों ने 55 वर्षीय श्रीराम गुर्जर पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी, जिसमें उनके पेट, कोहनी और घुटने पर गोली के छर्रे लग गए।

    फायरिंग के बाद आरोपी खुद ही घायल श्रीराम को अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने परिजनों से कहा कि श्रीराम पटाखों से घायल हो गए हैं। डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने की कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ने पर आरोपी उन्हें वापस घटनास्थल पर पटककर फरार हो गए।

    घटना के बाद परिजन पहुंचे और श्रीराम को गंभीर हालत में कठूमर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल के शरीर में कई जगह छर्रे फंसे हैं और उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

    परिजनों ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी गांव के ही निवासी विश्राम पुत्र कजोड़ी, लोकेश पुत्र विश्राम और बन्नी हैं। बताया जा रहा है कि विश्राम ने शराब के नशे में फायरिंग की थी।

    गांव वालों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और इसका विरोध करने वालों को माफिया लगातार धमकाते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories