• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 09, 2026

    अलवर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाचा-ताऊ के परिवार भिड़े; बुजुर्ग का सिर फूटा

    अलवर के कठूमर कस्बे में घर की दीवार बनाने को लेकर चाचा-ताऊ के परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। हमले में 65 वर्षीय बुजुर्ग लीलाराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में करीब 12 टांके आए हैं।

    उन्हें पहले कठूमर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

    \घटना शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे इंदिरा कॉलोनी में हुई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष गाली-गलौज और एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

    घायल लीलाराम के बेटे भीम सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। अपनी जमीन पर दीवार बनाने को लेकर चचेरे भाइयों से विवाद हो गया था। दिन में कहासुनी और धक्का-मुक्की के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात प्रकाश, विजय समेत करीब 8 लोग दोबारा पहुंचे और सो रहे परिवार पर हमला कर दिया।

    हमले में लीलाराम के अलावा उनकी पत्नी मीना और बेटा भीम सिंह भी घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने पहले घायल को लाने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।

    फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories