UIT अलवर के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सोमवार को तिजारा फाटक के पास शिव कॉलोनी में मकानों के आगे पेड़ लगाने के नाम पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। बुलडोजर चला मकानों के आगे बने रैंप व जालियों को तोड़ा। हालांकि, पेड़ों को नहीं हटाया गया। दूसरी तरफ मकान मालिकों ने यूआईटी भेदभावपूर्ण कार्यवाही करने के आरोप लगाए।
पेड़ लगाने के नाम पर अतिक्रमण
UIT के अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में मकानों के आगे पेड़ लगाने के नाम पर काफी मकानों के आगे अतिक्रमण कर लिया गया। जिसकी शिकायत मिलने पर अतिक्रमियों को नोटिस दिए गए। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अतिक्रमण हटाए गए। अधिकतर घरों के आगे करीब 8 से 10 फीट दूर तक जालियां लगा ली। जिसके कारण रोड संकरा होता गया। आने -जाने वालों को परेशानी होने लगी। बराबर शिकायत आने पर नोटिस देकर अतिक्रमण को हटाया गया।
कॉलोनीवासियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
अनिल शर्मा ने कहा कि ऐसा अनेक जगहों पर अतिक्रमण है। जहां से शिकायत मिलती है और आमजन को परेशानी होती है वहां नियम के अनुसार कार्रवाई की जाती है। यहां भी अतिक्रमियों को पहले नोटिस दिए गए हैं। दूसरी तरफ मकान मालिक लक्ष्मी ने बताया कि अगर नगर विकास न्यास को रैंप हटाने की कार्रवाई करनी थी तो गली में ओर भी मकानों के बाहर रैंप हैं। सब पर बराबर कार्यवाही करनी चाहिए। गिने चुने मकानों के आगे के रैंप तोड़ दिए। जो गलत है। ईआरओ अनिल शर्मा ने कहा कि सिलीसेढ़ के बहाव क्षेत्र के मामले में प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। अब उनके निर्देश के अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
