• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 17, 2026

    अलवर में विवाहिता की बेरहमी से पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

    खैरथल-तिजारा जिले के चौपानकी थाना क्षेत्र के झीवाना गांव में जमीन विवाद को लेकर विवाहिता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेठ-जेठानी समेत 7-8 लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घटना शनिवार शाम की है। घायल रुखसाना (30) को पहले भिवाड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    पीड़िता के पति रईस खान ने बताया कि उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान बड़े भाई कय्यूम, भाभी आयशा, भतीजे शोयब, भतीजी नसरीन समेत 7-8 लोग घर में घुस आए और रुखसाना पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

    पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं और इसी विवाद को लेकर हमला किया गया। रईस खान ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से परिवार से अलग रह रहे थे और पिता से मिलने गांव आए थे। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories