• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 25, 2025

    अलवर में युवक को बेल्ट से पीटा, घर पर छोड़ने के बाद सुबह मृत मिला

    अलवर के खूटेटा कला गांव में 23 वर्षीय धर्मवीर उर्फ काला को बेरहमी से बेल्ट से पीटा गया। उसके बाद आरोपी उसे घर के बाहर बने कमरे में पटककर फरार हो गए। अगले दिन सुबह जब परिवार ने उसे संभाला तो वह मृत पाया गया।

    घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 4-5 लोग धर्मवीर को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मृतक कह रहा है, "मैं किसी से नहीं डरता, चाहे तुम वीडियो बना लो।" आरोपियों के हाथों में बेल्ट भी दिखाई दे रही है।

    बगड़ तिराहा थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि 24 अक्टूबर को धर्मवीर मजदूरी करने गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। 25 अक्टूबर को उसका शव घर के बाहर कमरे में मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

    परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि रिछपाल पुत्र छोटेलाल, जितेंद्र उर्फ टीटू और अन्य लोगों ने धर्मवीर के साथ मारपीट की। धर्मवीर के जीजा प्रकाश योगी ने कहा कि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories