केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया और खेलो इंडिया पहल के तहत आयोजित अलवर मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री ने स्वयं भी दौड़ में भाग लिया, जो कंपनी बाग से शुरू होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर मंत्री यादव ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया और खेल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और मन जीवन में सफलता की कुंजी हैं। फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए खेल उत्सव सभी वर्गों और समुदायों के लिए खुले हैं।
मंत्री यादव ने कहा कि गांव-गांव में खेल को बढ़ावा देने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने तीन प्रमुख पहलुओं पर काम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के माध्यम से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। वी शक्ति कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे सामूहिक शक्ति का प्रतीक बताया।
खेल महाकुंभ की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फरवरी के पहले सप्ताह में एक बड़ा खेल आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अलवर मैराथन को इंटरनेशनल स्तर पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।
मंत्री यादव ने यह भी घोषणा की कि फरवरी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा, जिसकी विजेता टीमों की जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धा होगी। दिसंबर के पहले सप्ताह से इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू होगा।
उन्होंने अलवर की प्राकृतिक सुंदरता, टाइगर रिजर्व और दिल्ली के निकटता का उल्लेख करते हुए कहा कि अलवर को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर लाने के लिए इंटरनेशनल इवेंट आयोजित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, कठूमर विधायक रमेश खींची, जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
