• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 23, 2025

    अरावली पर बयान से जिला प्रमुख का इनकार, बोले–कोर्ट का मामला है

    पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शहर के सर्किट हाउस के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

    विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों और नीतियों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके निर्णयों का लाभ आज भी देश के किसान वर्ग को मिल रहा है।

    कार्यक्रम के दौरान अरावली से जुड़े सवाल पर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अरावली का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर वे कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक संबंधित कागजात नहीं पढ़े हैं और उन्हें देखने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया दी जा सकेगी।

    विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गंडुरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस. आर. यादव, समिति पदाधिकारी मोरध्वज चौधरी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories