• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 11, 2026

    अस्पताल की लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, शाम तक कुत्ते पकड़ने के आदेश

    जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर आर्तिका शुक्ला सख्त नजर आईं। सोमवार सुबह जिला अस्पताल, शिशु एवं जनाना अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों और परिजनों ने वार्डों में कुत्तों के घूमने, शराबियों के अस्पताल परिसर में आने और गंदगी की शिकायत की। परिजनों ने बताया कि कुत्तों से मरीजों को काटने और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं महिला और पुरुष सर्जिकल वार्ड के गंदे बाथरूम देखकर कलेक्टर ने पीएमओ प्रवीण शर्मा और वार्ड इंचार्ज को फटकार लगाई।

    कुत्तों की शिकायत पर कलेक्टर ने निगम कमिश्नर सोहन सिंह नरूका को मौके पर बुलाकर तुरंत कुत्तों को पकड़ने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में 24 घंटे ऑटो-टिपर लगाने के आदेश दिए, ताकि परिजन कचरा उसमें डाल सकें। निरीक्षण के दौरान कुछ वार्डों में एसी खराब मिलने पर अधिकारियों को 24 घंटे में उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए।

    कलेक्टर ने अस्पताल में बन रहे 100 बेड के नए वार्ड और शिशु वार्ड में सीसीयू निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निर्माण स्थल पर फैली गंदगी को लेकर स्टाफ को फटकार लगाई। कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस चौकी में स्टाफ की कमी को लेकर एसपी से बात कर अतिरिक्त जाप्ता लगाने की बात कही।

    Tags :
    Share :

    Top Stories