• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 27, 2026

    अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी, लोगों को दिया अंतिम मौका; कल से होगी तोड़फोड़ कार्रवाई

    अलवर शहर में तीन दिन के ब्रेक के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर शुरू होने जा रही है। मंगलवार को नगर विकास न्यास (UIT) और नगर निगम की संयुक्त टीम जेल चौराहे से भगत सिंह सर्किल तक मौके का निरीक्षण करने पहुंची। अधिकारियों को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

    हालांकि इस बार टीम बिना बुलडोजर के केवल पैमाइश और समझाइश करने पहुंची थी। अधिकारियों ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी और बुधवार से बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू करने की बात कही।

    नगर निगम की उपायुक्त निशा लखानी ने बताया कि सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए दोबारा अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले रोड नंबर-2 पर लगातार तीन दिनों तक बुलडोजर कार्रवाई की गई थी।

    सूत्रों के मुताबिक, भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण यूआईटी के एक अधिकारी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते अभियान कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था। अधिकारी के स्वस्थ होने के बाद अब टीम फिर मैदान में उतर गई है।

    वहीं, व्यापारियों ने प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। दुकानदारों का कहना है कि छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े मॉल और बड़े कारोबारियों को राहत दी जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories