अलवर जिले की बड़ौदामेव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है।
अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका और वृत्ताधिकारी (लक्ष्मणगढ़) कैलाश जिन्दल के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मोहन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।
टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली। जांच में कार से चंडीगढ़ (हरियाणा) निर्मित ‘ग्रांड पार्टी बोदका’ ब्रांड की 2149 पव्वे यानी 45 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं।
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक (26) निवासी चरखी दादरी, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से शराब की खेप के सप्लाई नेटवर्क और गंतव्य के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
प्रदेश में तपिश का कहर शुरू, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए दी चेतावनी
- Author
- May 16, 2026
-
सुप्रीम कोर्ट बोला- सार्वजनिक मंचों पर संयम रखें नेता, शिवसेना विवाद पर सुनवाई
- Author
- May 16, 2026
-
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, ब्लैक होल की चमक में मिला अनोखा पैटर्न
- Author
- May 16, 2026
-
अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा, एक्सप्रेस-वे से एक आरोपी दबोचा
- Author
- May 16, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
