बहरोड़ में ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट) के नाम पर बेचे जा रहे भ्रामक पेय पदार्थों और पाउडर उत्पादों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को बहरोड़ में कार्रवाई की गई, जहां 417 पैक सीज किए गए और नमूने जांच के लिए भेजे गए।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक डॉ. टी. शुभमंगला, जिला कलेक्टर कोटपुतली-बहरोड़ प्रियंका गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश सहारण और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के निर्देश पर हुई। विभागीय टीम ने बहरोड़ स्थित एक मेडिकल पर छापा मारा।
निरीक्षण के दौरान, टीम ने रेडी-टू-सर्व फ्रूट बेवरेज "ओरेलाइट" के दो नमूने लिए। दुकान में रखे 200 एमएल के कुल 417 पैक सीज कर दिए गए। इन नमूनों को आगे की जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला भेजा गया है।
प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद, FSSA अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले या मिलावटी उत्पादों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी खाद्य कारोबारियों और विक्रेताओं को अपने खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र दुकान में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि बिना लाइसेंस के व्यापार करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा और नेहा शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोहराया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और मिलावटी या भ्रामक उत्पादों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
