• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 25, 2025

    भिवाड़ी: बंदरों के आतंक से जनता त्रस्त, बच्चों की सुरक्षा चिंता का विषय

    भिवाड़ी के यूआईटी सेक्टर 9 में पिछले एक महीने से बंदरों का आतंक आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। करीब 15-20 बंदरों का झुंड घरों पर हमला बोल रहा है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है।

    स्थानीय निवासी अर्पिता ने बताया कि बंदर छत पर सुखाए कपड़े फाड़ते हैं, गमले उखाड़ते हैं, पानी की टंकियों और रेलिंग तक को नुकसान पहुंचा चुके हैं। वहीं बबीता ने कहा कि बच्चों को खेलने और स्कूल जाने में डर लगता है। एक महिला को 15 दिन पहले बंदरों ने काटकर घायल भी किया था।

    लोगों ने कई बार नगर परिषद को लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई अधिकारी समस्या का जायजा लेने नहीं आया। चार दिन पहले पार्क में पिंजरा लगाया गया, लेकिन बंदरों को पकड़ने या निगरानी के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

    भिवाड़ी नगर परिषद आयुक्त मुकेश चौधरी ने कहा कि अब टीम भेजकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा और उन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories