• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 25, 2025

    भिवाड़ी एटीएम तोड़फोड़ कांड: 27 लाख रुपये गायब, पुलिस जांच में जुटी

    राजस्थान के भिवाड़ी जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 5 बजे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ में सेंधमारी की घटना सामने आई। चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर नकदी से भरी ट्रे निकालकर 27 लाख 66 हजार रुपए चुरा लिए।

    चोपानकी थाना अधिकारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि पुलिस को सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा गया कि एटीएम का गेट एक से डेढ़ फीट ऊपर उठाया गया था और नकदी ट्रे गायब थी। रात को गार्ड ने ड्यूटी पूरी कर शटर बंद किया था।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर एक गाड़ी एटीएम के पास रुकती है और चार-पांच युवक शटर तोड़कर ट्रे लेकर जाते हैं।

    घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। एटीएम बूथ और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अभी तक चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि अज्ञात चोरों की जल्द पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories