• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    बिजली के खंभे में धधकी आग, लोग खुद बने दमकलकर्मी: जिम्मेदारी से बचते दिखे अधिकारी

    अलवर शहर के गोविंद नगर राज भट्टा इलाके में सोमवार दोपहर बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। घटना करीब 3:45 बजे की है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित अग्निश्मन केंद्र से भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। आखिरकार स्थानीय लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली के पोल से तेज लपटें उठने लगीं, जिसके बाद लोगों ने तुरंत सूर्य नगर बिजली ऑफिस के जेईएन को फोन किया। आरोप है कि जेईएन ने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि यह क्षेत्र उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद अजय अटल ने भी कर्मचारियों का पक्ष लेते हुए कहा कि आने में समय लगता है।

    स्थानीय निवासी महेंद्र मीना ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। यहां तक कि 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी न तो दमकलकर्मी आए और न ही फायर ब्रिगेड पहुंची। करीब आधे घंटे तक बिजली के पोल में आग लगती रही।

    हालांकि आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझा दी, लेकिन समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories