कठूमर क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अवधेश पुत्र हब्बूराम को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में एईएन सहित चार बिजलीकर्मी घायल हो गए थे। घटना शनिवार सुबह की है, जब बिजलीकर्मियों की टीम सुबह करीब 7 बजे जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान एक परिवार ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में लाइनमैन बच्ची सिंह चौधरी को सबसे ज्यादा चोटें आईं। आंख के पास गंभीर चोट लगने से अधिक खून बहा, जिनका इलाज अभी जारी है। अन्य घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
वनकर्मियों पर हमले के मामले में भी कार्रवाई
इधर, अलवर के अकबरपुर रेंज के कालीखोल क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने अशोक गुर्जर और विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला रात करीब साढ़े 10 बजे उस समय हुआ था, जब वन विभाग की टीम धौक के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने के लिए मौके पर पहुंची थी।
वन विभाग की टीम को मौके पर धौक की लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर मिला था। ट्रैक्टर को जब्त कर लाते समय ग्रामीणों ने वनकर्मियों को घेर लिया और पथराव कर दिया। इस हमले में पांच वनकर्मी घायल हो गए थे और दो सरकारी वाहनों के कांच भी तोड़ दिए गए थे।
घटना की सूचना पर एसीएफ अंकुश जिंदल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएचओ अकबरपुर सीमा कुमारी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
