• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 25, 2025

    बोलेरो सवारों ने नगद और सोने की चेन छीनी, पीड़ित ने किया मामला दर्ज

    रामगढ़ क्षेत्र में बोलेरो सवार कुछ लोगों ने कथित तौर पर मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। पीड़ित मुन्शी गुर्जर ने शनिवार, 25 अक्टूबर को रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

    मुन्शी ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब 8:20 बजे गोविंदगढ़ मोड़ पर सड़क में खड़ी बोलेरो में शराब पी रहे लोगों को गाड़ी हटाने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज और हाथापाई की। कुछ देर बाद वही आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और उनके भाई राहुल के साथ मारपीट की।

    आरोपियों ने पिस्तौल से हवाई फायरिंग की, घर के शीशे तोड़े और 25,000 रुपए नकद तथा एक सोने की चेन छीन ली। शादी का सामान भी बिखेर दिया। जाते समय धमकी दी कि "हम रॉयल्टी वाले हैं, अगर पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे।"

    पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच एएसआई समुन्दर सिंह को सौंपी गई है। दूसरी पक्ष ने भी मारपीट की थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories