• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 29, 2026

    बरसे बादल, बदला मौसम: अलवर में तापमान लुढ़का, अगले तीन दिन बारिश की संभावना

    अलवर में बारिश से गर्मी से राहत, तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

    अलवर जिले में गुरुवार शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। शाम को तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए और रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हो गई। देर रात तक जिले के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। कहीं तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हुई तो कहीं लगातार बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।

    मौसम में आए इस बदलाव से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे पहले तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और हीटवेव चलने का अनुमान जताया गया था। बारिश के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

    मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

    गौरतलब है कि पिछले करीब 10 दिनों से अलवर भीषण गर्मी और लू की चपेट में था। दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आ रही थीं और लोग शाम होने के बाद ही घरों से बाहर निकल रहे थे। कई दिनों तक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग छांव की तलाश करते दिखाई देते थे। सड़क पर निकलने वाले अधिकांश लोग सिर पर तौलिया, गमछा या छाता लेकर चलते नजर आए।

    गुरुवार रात हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। शुक्रवार सुबह चल रही हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई।

    Tags :
    Share :

    Top Stories