• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 19, 2026

    बदमाशों पर अलवर पुलिस का शिकंजा: अवैध शराब और चाकू के साथ 246 आरोपी पकड़े

    जयपुर रेंज के निर्देश पर अलवर पुलिस ने जिलेभर में दो दिन तक विशेष “एरिया डोमिनेशन अभियान” चलाकर अपराधियों पर बड़ा शिकंजा कसा। अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर कुल 246 आरोपियों और बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 494 पुलिसकर्मियों की 146 टीमों ने जिले के 461 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की।

    एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हिस्ट्रीशीटर, वारंटी, इनामी बदमाशों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना था। पुलिस ने उन लोगों को निशाना बनाया, जो इलाके में डर और अपराध का माहौल बना रहे थे।

    अभियान के दौरान महिला अत्याचार के मामलों में वांछित 3 आरोपी, आदतन अपराधी 5, गंभीर अपराधों में वांछित 9 आरोपी, सामान्य मामलों में फरार 29 आरोपी और गिरफ्तारी वारंट वाले 51 लोगों को पकड़ा गया। इसके अलावा 36 स्थाई वारंटी और पीओ श्रेणी के अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 4 इनामी बदमाशों को भी दबोचा।

    कार्रवाई के दौरान अवैध शराब, नशा तस्करी और हथियार रखने वालों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई गई। पुलिस ने 14 आबकारी एक्ट, एक आर्म्स एक्ट, एक एनडीपीएस एक्ट, एक कॉपीराइट एक्ट और 4 RPGO के मामले दर्ज किए।

    अभियान में पुलिस ने 77 लीटर अवैध हथकढ़ शराब, 53 किलो 660 ग्राम गांजा, एक चाकू और 4020 रुपए नकद बरामद किए। वहीं 170 BNSS के तहत 71 लोगों को हिरासत में लिया गया।

    एसपी ने कहा कि जिले में अपराध और बदमाशों के खिलाफ आगे भी लगातार इसी तरह अभियान चलाए जाएंगे, ताकि आमजन में सुरक्षा और कानून व्यवस्था का भरोसा बना रहे।

    Tags :
    Share :

    Top Stories