• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    January 19, 2026

    चलती पिकअप से रस्से से बंधी 6 गायों को फेंका, गौरक्षकों ने गाड़ी पंक्चर की

    अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र में रविवार रात गौ-तस्करी की बेहद क्रूर घटना सामने आई। तेज रफ्तार पिकअप में रस्सों से बंधी 6 गायों को गौ-तस्करों ने चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया। गायों के पैर और मुंह बंधे हुए थे, जिससे गिरते ही वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना रात करीब 12 बजे खेड़ली में जीएस स्कूल के आसपास हुई।

    गौरक्षकों द्वारा पीछा किए जाने पर तस्करों ने बचने के लिए एक-एक कर गोवंश को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। इससे गायों के पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर घाव हो गए। घायल और बदहाल गायों को देखकर गौरक्षक वहीं रुक गए और रातभर अलाव जलाकर उनकी सेवा करते रहे। सुबह उन्हें इलाज के लिए पशु अस्पताल भेजा गया।

    कांटा लगाकर टायर पंक्चर, फिर भी नहीं रोकी गाड़ी
    गौरक्षक सागर तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने पीछा किया। लक्ष्मणगढ़ के धोलागढ़ क्षेत्र में रोड पर कांटा लगाकर पिकअप का टायर पंक्चर किया गया, लेकिन इसके बावजूद तस्करों ने गाड़ी नहीं रोकी। पिकअप को करीब 17 किलोमीटर तक रिम पर दौड़ाया गया, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना रहा।

    पहााड़ी पर छोड़ गाड़ी, तस्कर फरार
    टायर पूरी तरह जलने के बाद तस्कर पिकअप को मकरेटा की पहाड़ी तक ले गए और वहां गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पिकअप में कुल पांच तस्कर सवार थे।

    पत्थर और कांच की बोतलें फेंकते हैं तस्कर
    गौरक्षक टीम में सागर तिवारी, सोनू बाबू, चंदू मीणा, हेमंत सैनी और सन्नी शामिल रहे। गौरक्षकों का कहना है कि तस्कर अक्सर पीछा करने वालों पर कांच की बोतलें और पत्थर फेंकते हैं, जिससे कार्रवाई करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories